बीकानेर रेलवे स्टेशन पर टैक्सी स्टैंड के पास मृत अवस्था में मिला बुजुर्ग, अब तक नही हुई पहचान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। आज प्रातः 9:30 बजे मृत अवस्था में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव रेलवे स्टेशन टैक्सी स्टैंड के पास मिला।
जिसकी उम्र 55 से 60 लग
रही है।
घटना की सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी के सदस्य भाई शोएब ,हाजी जाकिर,असहाय सेवा संस्थान के ताहिर हुसैन , मोहम्मद जुनेद खान, अब्दुल सत्तार ,ने व्यक्ति को एम्बुलेंस में डालकर पीबीएम मेडिसन कैजुअल्टी ले गए। जहां डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। असहाय संस्थान के सेवादारों ने उसे मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। सेवादार ताहिर हुसैन, मो.जुनैद खान.अब्दुल सत्तार.राजकुमार खडगावत.रमजान अली , का इसमें सहयोग रहा। मृतक की पहचान नही हुई है उन्होंने इसकी पहचान करने में मदद की अपील की है।

Categories:
error: Content is protected !!