बीकानेर सौन्दर्यीकरण कार्य:15 करोड़ से कपिल सरोवर का सौन्दर्यीकरण होगा, नहर का पानी आने पर खर्च होंगे 5 करोड़

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सौन्दर्यीकरण कार्य:15 करोड़ से कपिल सरोवर का सौन्दर्यीकरण होगा, नहर का पानी आने पर खर्च होंगे 5 करोड़

कपिल सरोवर को पुष्कर और कुरूक्षेत्र की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए इस पर 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 20 करोड़ में 15 करोड़ रुपए सिविल वर्क में और 5 करोड़ रुपए कोलायत लिफ्ट से कपिल सरोवर तक पाइप लाइन से पानी लाने पर खर्च होंगे। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा तैयार डीपीआर के तहत कपिल सरोवर परिक्षेत्र में 700 मीटर लंबा तथा 12 मीटर चौड़ा पाथ-वे तथा 11 घाटों का निर्माण लिया गया है।

इनमें 8 घाट 56 फीट चौड़े, दो 135 फीट तथा एक 60 फीट चौड़ा होगा। इन घाटों पर हेरिटेज लुक की 17 छतरियां लगाई जाएंगी। इनमें से 10 छतरियां 6 गुणा 6 फीट तथा 7 छतरियां 8 गुणा 8 फीट की होगी। सरोवर परिक्षेत्र में चौपाटी एरिया भी विकसित किया जाएगा। यहां 5 किचन तथा बैठक की व्यवस्था की जाएगी। सरोवर परिसर के एक और रेज्ड पार्क विकसित किया जाएगा। इसमें फव्वारे, आकर्षक लाइटिंग और दूब लगाई जाएगी। सरोवर में बोटिंग भी होगी।

कोलायत के चारों ओर की सड़कें 7 मीटर चौड़ी हाेगी, 12 करोड़ रुपए मंजूर

टेचरी फांटा से कोटड़ी फांटा, मढ़ फांटा से कोलायत तक की 8 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए 12 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

सरोवर के 17 घाटों को मिलेगा हेरिटेज लुक, 17 छतरियां लगेंगी

सरोवर के सौन्दर्य को कैसे निखारा जाए इसके लिए ऊर्जा मंत्री ने गुरुवार को कपिल सरोवर के किनारे सानिवि अधिकारियों, तहसील प्रशासन और आमजन के साथ संवाद किया। उन्हाेंने लोगों से सुझाव मांगे कि ऐसा क्या करें ताकि सरोवर के प्रति लोगों का रुझान और बढ़े। हालांकि यहां देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन और क्या किया जाए ताकि इसे सरोवर को प्रदेश के महत्त्वपूूर्ण पर्यटन स्थलों में शामिल करवाया जा सके। उन्होंने सानिवि के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि प्रत्येक सुझाव का परीक्षण करते हुए आवश्यकता के आधार पर इन्हें डीपीआर में शामिल करें। सानिवि के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता ने विभाग द्वारा बनाई गई डीपीआर जनता के सामने प्रस्तुत की। व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश मल पंचारिया, सामाजिक कार्यकर्ता हनुमान साध, मोहन विश्वकर्मा, बजरंग लाल पंवार, गोकुल प्रसाद शर्मा, खेमाराम मेघवाल, पिंकू माली, मनोज जोशी, राहुल हर्ष, किशोर सिंह, रमण शर्मा, मदन चौहान आदि ने सुझाव दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी प्रदीप चाहर, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय चौधरी, आईजीएनपी के अधिशासी अभियंता दीपांकर शर्मा, झंवर लाल सेठिया सहित आमजन मौजूद रहे।

सरोवर परिसर का किया अवलोकन

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों के साथ सरोवर के विभिन्न घाटों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण के दौरान सरोवर परिसर के ऐतिहासिक तथा मूल स्वरूप को नहीं छेड़ा जाए। सौंदर्यीकरण के समस्त कार्य आधुनिक तकनीकी के अनुसार हो। उन्होंने रानी घाट को महिलाओं के लिए सुरक्षा मापदंडों के आधार पर तैयार करें के निर्देश दिए। साथ ही अस्थि विसर्जन के लिए बनाए गए घाट को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां स्थाई तैराक नियोजित करने सहित विभिन्न के निर्देश दिए।

Categories:
error: Content is protected !!