NATIONAL NEWS

बुजुर्गों से आशीर्वाद ले महिला क्लब रोटरी अपराइज ने आरम्भ किया अपना रोटरी सेवा सफर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रोटरी क्लब अपराइज बीकानेर महिला क्लब ने आज “अपना घर आश्रम” में आश्रितों की सेवा सत्कार एवम उन्हें भोजन करवा अपने रोटरी सेवा सफर को आरम्भ किया।

इस महिला क्लब का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और समुदाय के सशक्तिकरण में योगदान करना है।

क्लब अध्यक्षा रोटे प्रियंका शंगारी ने सेवा के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प जताया।

क्लब सचिव रोटे नेहा बंसल ने बताया कि इस सेवा के साथ-साथ ही, क्लब ने आश्रम के निवासियों के साथ मनोरंजनपूर्ण बातचीत का आयोजन किया और उन्हें सहयोग का पूर्ण आश्वासन प्रदान किया।

आज के कार्यक्रम में पधारे कोषाध्यक्ष चांदनी करनानी, उपाध्यक्ष अनुश्री चांडक, और सह-सचिव नमिता अग्रवाल ने भी इस कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया।

अपनाघर आश्रम के आश्रितों सहित सेवासदों ने क्लब टीम का आभार व्यक्त किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!