NATIONAL NEWS

भाजपा की आठवीं लिस्ट जारी, 3 राज्यों के 11 नाम:गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट कटा, BJD से आए भर्तृहरि मेहताब को भी उतारा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भाजपा की आठवीं लिस्ट जारी, 3 राज्यों के 11 नाम:गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट कटा, BJD से आए भर्तृहरि मेहताब को भी उतारा

नई दिल्ली

भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 8 लिस्ट में 418 नामों का ऐलान कर चुकी है। - Dainik Bhaskar

भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 8 लिस्ट में 418 नामों का ऐलान कर चुकी है।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शनिवार 30 मार्च को अपने उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 3 राज्यों के 11 कैंडिडेट्स के नाम हैं। ओडिशा से 3, पंजाब से 6 और पश्चिम बंगाल से 2 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

भाजपा ने पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट काट दिया है। भाजपा ने कटक सीट से BJD से आए भर्तृहरि मेहताब को मैदान में उतारा है।

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अब तक 8 लिस्ट में 417 नामों का ऐलान कर चुकी है। पहली लिस्ट में 195, दूसरी में 72, तीसरी में 9, चौथी में 15, 5वीं में 111, छठी और 7वीं में 2-2 नाम घोषित किए गए हैं।

पंजाब: 6 नामों का ऐलान, 7 बाकी
भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इसमें 6 नाम हैं। तीन दूसरे दल से आए नेता हैं। परनीत कौर पटियाला सीट से कांग्रेस सांसद थीं। 14 मार्च को ही उन्होंने भाजपा जॉइन की।
रवनीत सिंह बिट़्टू लुधियाना से कांग्रेस सांसद थे। वे 26 मार्च को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। सुशील कुमार रिंकू जालंधर सीट से आम आदमी पार्टी की टिकट पर लोकसभा उपचुनाव जीते थे। मगर, अचानक 27 मार्च को AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। राज्य में 11 लोकसभा सीटें हैं।

भाजपा की पहली लिस्ट में 195 नाम, इनमें 34 मंत्री; PM मोदी वाराणसी, शाह गांधीनगर से लड़ेंगे

2 मार्च को जारी भाजपा की पहली लिस्ट में 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी हुए थे। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 SC, 18 ST, 57 OBC नाम रहे। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट थे, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा। पहली लिस्ट में बताया गया कि नरेंद्र मोदी काशी और अमित शाह गांधीनगर से ही लड़ेंगे।

भाजपा की दूसरी लिस्ट में 72 नाम: गडकरी नागपुर, पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से लड़ेंगे

लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार (20 मार्च) की शाम भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी हुई। इसमें 72 नाम हैं। नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्‌टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा की तीसरी लिस्ट: तमिलनाडु से 9 नाम, पूर्व गवर्नर तमिलिसाई को टिकट

भाजपा की तीसरी लिस्ट गुरुवार (21 मार्च) को आ गई है। इसमें तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें तेलंगाना की राज्यपाल रहीं तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया गया है। राज्य के भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई को कोयंबटूर और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को नीलगिरि से उतारा गया है।

BJP की चौथी लिस्ट में 15 नाम, तमिलनाडु के 14 उम्मीदवारों का ऐलान

भाजप

24 मार्च को बीजेपी ने पांचवीं लिस्ट जारी की थी, 111 नाम, मंडी से कंगना को टिकट

भाजपा ने 24 मार्च को लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी की थी। 111 प्रत्याशियों की इस सूची में हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनोट, यूपी के मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया गया है। झारखंड के दुमका से सीता सोरेन, यूपी के गाजियाबाद से अतुल गर्ग, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को प्रत्याशी बनाया गया है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने संदेशखाली केस की पीड़ित को टिकट दिया है। इसी पीड़ित ने मामले को उठाया था, जिसके बाद शेख शाहजहां के करीबी ने थप्पड़ मारा था।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कट गया है। यहां से कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद को उतारा गया है। वरुण की मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से टिकट दिया गया है। बदायूं से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी की जगह दुर्विजय शाक्य को टिकट दिया गया है।

26 मार्च को बीजेपी ने छठी लिस्ट जारी की थी, दो नामों का ऐलान किया था
बीजेपी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए छठी सूची जारी की थी। जिसमें 3 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। राजस्थान के करौली-धौलपुर से इंदुदेवी जाटव और दौसा से कन्हैयालाल मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है। इन दोनों सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

इसके अलावा, इनर मणिपुर से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को टिकट दिया गया है। इन्हें मिलाकर भाजपा अब तक 405 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

दौसा से सांसद जसकौर मीणा, करौली से सांसद मनोज राजोरिया का टिकट काट दिया गया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!