मातृशक्ति ने दिखाया सिंदूर पराक्रम..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। बीकानेर में मातृशक्ति द्वारा सिंदूर पराक्रम के नाम पर शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया l ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए और वीरांगनाओं के सम्मान के लिए उक्त यात्रा का आयोजन किया गया l
बीकानेर की मातृशक्ति ने चिलचिलाती धूप की परवाह न करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित हुई l वीरांगना मुकेश कंवर का बहनों द्वारा स्मृति चिह्न और शॉल पहना कर स्वागत किया गया l
विभाग संयोजिका संगीता यादव ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में संक्षिप्त रूप में बताया कि किस प्रकार हमारी सेना ने सिंदूर का बदला बारूदी सिंदूर से लिया और हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है l सह समन्वय प्रमुख चंचल कच्छावा और महानगर सह कार्यवाहिका मीनाक्षी सोनी ने मातृशक्ति का अभिनंदन किया और कार्यक्रम का प्रारूप समझाया l
कार्यक्रम का संचालन बबीता जैन ने किया l
सुमन छाजेड़, ऊषा शर्मा, मीनाक्षी कुमावत, विप्रा मोदी, सरिता नाहटा, पूनम मेड़तिया आदि बहनों ने मानव श्रृंखला बनाकर भारत माता की जय जयकार के नारे लगाए l जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णी ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया l शौर्य यात्रा कलेक्ट्रेट से शार्दूल सर्किल, प्रेम जी प्वाइंट से होकर बैठता कांप्लेक्स से रेलवे स्टेडियम पहुंची l मार्ग में विभिन्न संगठनों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा पुष्प वर्षा और शरबत पिलाकर यात्रा का स्वागत किया गया l

Categories:
error: Content is protected !!