बीकानेर। इसी माह की अंतिम तारीख़ दीप महोत्सव यानी दीपावली के रूप में मनाई जाएगी। ठीक इससे पहले यानी 25 अक्टूबर 2024 को बीकानेर में रंगत फाउंडेशन के बैनर तले ‘दिवाली उत्सव 2024 – हुनर’ 2 मिनट टैलेंट शो आयोजित होने जा रहा है। रंगत फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ भवन में आयोजित होगा। रंगत के फाउंडर रोशन बाफना ने बताया कि बीकानेर के हुनरमंदों को मंच देकर दिवाली उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में बीकानेर की विभिन्न प्रतिभाएं हुनर दिखाकर अपना जीवन रोशन कर सकती है। इसके तहत कल्चरल मॉडलिंग, लोक नृत्य, गायन, वाद्य यंत्र, कविता, एक्टिंग, मिमिकरी, मोनो एक्टिंग, कॉमेडी, सांस्कृतिक वेशभूषा, हिन्दू देवी देवताओं का स्वरूप, दीया डेकोरेशन, मेंहदी, रंगोली सहित अन्य किसी भी प्रकार की कलाकारी का प्रदर्शन किया जा सकेगा। संपूर्ण कार्यक्रम तीन आयु वर्गों में आयोजित होगा। सभी आयु वर्गों में टॉप-10 हुनरमंदों को पुरस्कृत किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों पर उपहारों की बरसात होगी। प्रतिभागियों के हुनर को रंगत फाउंडेशन के फेसबुक व इंस्टाग्राम पेज़ पर भी शेयर किया जाएगा। बाफना ने बताया कि कार्यक्रम पूर्णतया सांस्कृतिक मूल्यों का ध्यान रखते हुए आयोजित किया जाएगा। शशिराज गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में हिस्सा लेने व अधिक जानकारी के लिए आप 7014330731/82331 10517 पर संपर्क कर सकते हैं।
Latest Posts
- CHAKRA: Indian Army’s Western Command to Transform Existing Military Platforms for Future Combat; Seminar Scheduled for December 14–15

- From Military Roots to the Global Stage: Ayushi Wins Best Speaker at Cyber Hygiene MUN 2026 in Bikaner

- MechTech Seminar 2.0: Western Command Commander Lt Gen Pushpendra Pal Singh Calls for Smarter, Deadlier and More Survivable Combat Platforms

- 4 Air Formation Signal Regiment Plays Critical Role in Successful Conduct of Wings Over Ganges 2026 at Varanasi’s Namo Ghat

- CISF Announces Historic Functional Restructuring to Strengthen Critical Infrastructure Security Across India

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


