शक्ति ई मैगजीन का नौवां अंक, जिला कलेक्टर की मौजूदगी में मूर्तिकार रुचिका जोशी ने किया विमोचन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 4 जनवरी। शक्ति ई-मैगजीन के नौवें अंक का विमोचन बुधवार को जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की मौजूदगी में मूर्तिकार रुचिका जोशी ने किया।इस ई-मैगजीन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली बीकानेर की महिलाओं और बालिकाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाता है। जिससे अन्य महिलाएं भी इससे प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिले की महिलाओं ने शिक्षा, चिकित्सा एवं खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने रुचिका जोशी द्वारा बनाई गई मूर्तियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन मूर्तियों के अवलोकन से बाहरी क्षेत्र से आने वाले लोग यहां की संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं।उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर की पहल पर जिले में शक्ति अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले में जन्म के समय लिंगानुपात बढ़ाने, जिले को एनीमिया मुक्त करने, गुड टच-बैड टच, महावारी स्वच्छता प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन ने बताया कि 9वें अंक में रुचिका जोशी सहित बीकानेर की अन्य महिलाओं व उनकी उपलब्धियों पर आधारित आलेख प्रकाशित किये गये हैं। इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग के संरक्षण अधिकारी सतीश पड़िहार तथा प्रचेता विजय लक्ष्मी जोशी मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!