शिव का प्राकट्य दिवस है महाशिवरात्रि पर्व-शिक्षा मंत्री

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 1 मार्च। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सादुलगंज में मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला थे। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव का प्राकट्य दिवस है। यह पर्व देशभर भारत में पूरे उत्साह और श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। संभागीय संचालिका बी.के. कमल ने पुष्पगुच्छ तथा अन्य बहनों ने तिलक लगाकर शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि बुराइयों छोड़ने का दिन है। इसके मद्देनजर प्रत्येक व्यक्ति इस दिन बुराई छोड़कर सही मार्ग पर चलने का संकल्प करें। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बच्चों ने प्रस्तुतियां दी गई। अध्यक्षता भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. वेद गोयल ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में पॉलिटेक्निक कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सक्सेना सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!