राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय के खेलकूद एवं सांस्कृतिक सप्ताह का समापन मिस एम एस कॉलेज प्रतियोगिता के साथ हुआ l “मेरा पहनावा मेरी पहचान” थीम पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय की 101 छात्राओं ने हिस्सा लिया जिसमें राजस्थान की राजपूती परिधान में छात्राओं ने शिरकत की l कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में मिस मरवन कोमल सिद्ध, मिस मूमल गरिमा विजय एवं मिस मरवन महक दफ्तरी थी l कार्यकम में रैंप वॉक और प्रश्नोत्तरी राउंड रखे गए l कार्यक्रम के अंत में विजेताओं की घोषणा प्रो इंदिरा गोस्वामी ने की जिसमें मिस एम एस कॉलेज का खिताब आरती पुरोहित को तथा प्रथम रनर अप ज्योति कुमावत तथा द्वितीय रनर अप मनीषा प्रजापत रही l डॉ इंदिरा गोस्वामी ने अपने उद्बोधन में बताया कि हमारी संस्कृति और पहनावा ही हमारी पहचान है जिसे कायम रखना हमारा कर्तव्य है l छात्राओं में संस्कृति के भाव को उजागर करने में उक्त कार्यक्रम सहायक सिद्ध होगा l कार्यक्रम की प्रायोजक आरती ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती आरती आचार्य भी उपस्थित रही l सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह की संयोजक प्रो संजू श्रीमाली ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया l कार्यक्रम का संचालन डॉ श्रीकांत व्यास और डॉ सुनीता बिश्नोई ने किया l छात्राओं ने उक्त कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l प्रो संजू श्रीमाली ने कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, कार्यक्रम संयोजकों, मीडियाकर्मियों और प्रायोजक का धन्यवाद ज्ञापित किया l
Latest Posts
- हल्दीराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, राज्य स्तर पर तृतीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता पुस्तकालयाध्यक्ष सीमा पोपली सम्मानित…

- आज का पंचांग और राशिफल

- Inferno, Water and Blistering Sands: In Bikaner Forward Areas and Sri Ganganagar Sector, Indian Army’s Operation Sindoor Showcases a New Era of Precision Warfare

- स्व. रमेश लिंबा की प्रथम पुण्यतिथि पर लगा रक्तदान शिविर, 128 रक्तदाताओं ने दिया रक्त का दान

- Chief of Staff of Sapta Shakti Command Reviews Operational Preparedness of Black Charger Brigade

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS



