“अंगदान – महादान की प्रेरणा बना” रोटरी क्लब बीकानेर “एक नई पहल”

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1747946639925653661?t=EaOv-UjCD9WK584Ltk7QMg&s=19

बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा अंग-दान के प्रति आमजन में जागरूकता बने, एक नई पहल करते हुए अंगदान दाताओं को सम्मानित करने का आयोजन रोटरी भवन में किया गया।

इस आयोजन में अपने जीवनकाल में किये गये अंग-दान को महादान मानते हुए 35 अंगदान दाताओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। 34 दानदाताओं द्वारा किडनी डोनेट की गई एक दानदाता रोटे. सुनील कुमार गुप्ता द्वारा अपने जीवनकाल में लीवर को डोनेट किया गया।

सुन्दरदेवी चम्पालाल डागा रोटरी डायलिसिस सेंटर के संयोजक एवं पूर्व प्रांत पाल अरुण गुप्ता एवं रोटरी क्लब आफ ओरगेन डोनेशन चेन्नई के चार्टर अध्यक्ष अनिल श्रीवत्स ने इस आयोजन की प्रेरणा दी, अनिल श्रीवत्स स्वयं एक किडनी डोनर है तथा वर्ल्ड ट्रान्सप्लांट गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, 2023 में पर्थ आस्ट्रेलिया में आयोजित खेलों में दो स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं। इस आयोजन में बीकानेर के करण गौड़ का भी दस हजार रुपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। करण गौड़ ने भी वर्ल्ड ट्रान्सप्लांट गेम्स 2023 में भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

आयोजन के संयोजक मनीष तापड़िया एवम् सुनील सारड़ा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन में जीवनकाल में एवं मरणोपरांत अंगदान के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब बीकानेर के पीडीजी अनिल माहेश्वरी, तरूण मोहता, ओपी मोदी, आनन्द पेडी़वाल, आरपी बालेचा, बीके गुप्ता, जगदीश कोठारी, डीडी व्यास, धनश्याम कोठारी, मुकेश बजाज एवं रीटा गुप्ता, अर्चना गुप्ता एवम् अन्य रोटरी साथियों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष हरीश कोठारी एवं धन्यवाद सचिव राजेन्द्र बोथरा द्वारा दिया गया।

[metaslider id=68846 cssclass=””]
Categories:
error: Content is protected !!