NATIONAL NEWS

अरूणाचल प्रदेश में होने वाले समिट एवं स्टीयरिंग व्हीलस अभियान के लिये डॉ. सुषमा बिस्सा का चयन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।ख्यातनाम पर्वतारोही डा. सुषमा बिस्सा का चयन अरूणाचल प्रदेश में अगले माह से प्रारंभ होने वाले समिट एवं स्टीयरिंग व्हीलस अभियान के लिये किया गया । एडवेंचर फाउन्डेशन के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि फिट 50$ महिलाओं के इस अभियान का नेतृत्व एवरेस्ट विजयिनी सुश्री बचेन्द्री पाल कर रही है । तीन सप्ताह के इस अभियान दल में देशभर की 10 महिलाओं का चयन किया गया है जिसमें डा. सुषमा बिस्सा का नाम शामिल है । 10 अक्टूबर से गौहाटी से प्रारंभ होने वाले इस अभियान में जहां पर्वतारोहण व ट्रेकिंग की जाएगी वहीं कुछ स्थानों पर जीप व्हीकल से भी यात्रा की जाएगी । भारतीय सेना व टाटा स्टील एडवेंचर फाउन्डेशन जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!