NATIONAL NEWS

आईपीएस श्रीमती पूजा अवाना होगी अनूपगढ़ जिले की पुलिस विशेषाधिकारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अनूपगढ। राजस्थान सरकार द्वारा नव घोषित अनूपगढ़ जिले के लिए आईपीएस श्रीमती पूजा अवाना को पुलिस विशेषाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इस सम्बंध में कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव अक्षय गोदारा की ओर से बुधवार देर रात को आदेश जारी किए गए है। आदेशो के अनुसार आईपीएस पूजा अवाना को अनूपगढ जिले के लिए पुलिस विशेषाधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि वर्तमान में आईपीएस श्रीमती अवाना अजमेर जीआरपी में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत है। इससे पहले यह सीआईडी(सीबी) जयपुर, सिरोही एवं प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी है। इसके अलावा श्रीमती अवाना 8 वी बटालियन आरएसी दिल्ली, हाडीरानी बटालियन अजमेर में कमांडेंट के रूप में तथा पुलिस आयुक्तालय में पुलिस उपायुक्त(यातायात) एवं जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में पुलिस उपायुक्त के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुकी है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!