आओ घर में सीखें कार्यक्रम DD न्यूज पर…!

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राउमावि तलवाडा के शिक्षकों के नवाचार को आज DD न्यूज़ चैनल पर प्रसारित किया गया।

स्माईल 3 एवं शिक्षा आपके घर कार्यक्रम के अन्तर्गत तलवाडा के निकटवर्ती हिंगोलिया गड़ा गांव में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों हेतु छात्र जयपाल गवारिया के घर को अध्ययन केंद्र, गृहकार्य संकलन एवं वितरण केंद्र बनाया गया है।

यहीं पर शिक्षकों द्वारा क्वीज हल करना एवं उनका पोर्टल पर ऑनलाइन संधारण करना भी सिखाया जा रहा है।

तलवाडा के श्री प्रदीपसिंह राठौड़, श्री सत्यनारायण बासीवाल एवं श्री ललित खराड़ी इस केंद्र पर समर्पित भाव से कार्य कर विभागीय दिशानिर्देशों की पालना कर रहे हैं।
आज तलवाडा कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार श्री भुवनेश द्विवेदी के सार्थक प्रयासों के कारण इस नवाचार को दूरदर्शन पर कवरेज मिला है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री सुधीर डांगरा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री देवेंद्र पाटीदार एवं प्रधानाचार्य भुवनेश पंडया भी उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!