आज से रेजीडेंट डॉक्टर्स लौटेंगे काम पर:पीबीएम अस्पताल में रोगियों की संख्या घटी, प्राइवेट हॉस्पिटलों में पहुंचे मरीज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

आज से रेजीडेंट डॉक्टर्स लौटेंगे काम पर:पीबीएम अस्पताल में रोगियों की संख्या घटी, प्राइवेट हॉस्पिटलों में पहुंचे मरीज

बीकानेर

जयपुर में तीन रेजीडेंट डॉक्टर्स को निलंबित करने के मामले में रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म हो गई है। सोमवार से एक बार फिर रेजीडेंट्स काम पर लौटेंगे, जिससे अस्पताल में भर्ती रोगियों को राहत मिल सकेगी। वहीं पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती रोगियों की संख्या कम हो गई, वहीं कम सीरियस मरीजों को छुट्‌टी देनी पड़ी।

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में डॉक्टर्स और प्रशासन के बीच हुई वार्ता में निलंबित डॉक्टर्स को बहाल कर दिया गया। इसके बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय हुआ। बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर्स भी इस वार्ता में शामिल हुए। इसके बाद बीकानेर में भी हड़ताल समाप्त कर दी गई। सोमवार से सभी रेजीडेंट्स अपने अपने विभाग की ड्यूटी पर लौट जाएंगे। खासकर मौसमी बीमारियों से जुड़े विभाग में व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है। यहां पहले हर रोज सौ से ज्यादा रोगी भर्ती हो रहे थे लेकिन हड़ताल के कारण ये संख्या घटकर महज 35 तक पहुंच गई। अधिकांश रोगियों को प्राइवेट अस्पताल की ओर रुख करना पड़ता। अब ये रोगी वापस पीबीएम अस्प्ताल में भर्ती हो सकेंगे।

सीनियर डॉक्टर्स वार्ड में

हड़ताल के कारण सीनियर डॉक्टर्स को वार्ड में ड्यूटी देनी पड़ी। आमतौर पर हर रोज एक-दो बार ही राउंड लेने वाले सीनियर डॉक्टर्स को काफी देर तक वार्ड में बैठना पड़ रहा था। इससे बड़ी संख्या में ऑपरेशन स्थगित करने पड़े और सीनियर के आउटडोर भी प्रभावित हुए। फिलहाल सोमवार से स्थिति सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है।

Categories:
error: Content is protected !!