आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश सचिव राधेश्याम उपाध्याय का बीकानेर दौरा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश सचिव राधेश्याम उपाध्याय आज बीकानेर दौरे पर रहे।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी चुनावों को लेकर चर्चा की। उपाध्याय का बीकानेर पहुंचने पर आम आदमी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज राजस्थान युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। उन्होनें कहा कि भाजपा और कांग्रेस की नूराकुश्ती में प्रदेश का युवा पिस रहा है। पार्टी आने वाले चुनावों में युवाओं की आवाज बनेगी। उपाध्याय ने कहा कि वे प्रदेश का दौरा कर युवा शक्ति को आम आदमी पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा की केन्द्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उपाध्याय का स्वागत करने वालों में पुनीत ढाल, खुशाल पंवार सहित अनेक जने मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!