आ गया डूंगर कॉलेज का परिणाम,इन्होंने जीत की दर्ज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

आ गया डूंगर कॉलेज का परिणाम,इन्होंने जीत की दर्ज
बीकानेर। छात्र संघ चुनाव के घोषित परिणामों में एबीवीपी ने कई कॉलेजों में जीत दर्ज कर शहर से गांवों तक परचम फहराया है। तो एनएसयूआई संभाग की सबसे बड़ी डूंगर कॉलेज व एम एस कॉलेज में अपना दबदबा कायम रखते हुए जीत दर्ज की। इन दोनों की कॉलेजों में पिछली बार भी एनएसयूआई के अध्यक्ष विजय हुए थे। डूंगर महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर हरिराम गोदारा ने बाजी मारी है। इस जीत ने एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास कूकणा का कद बढ़ा दिया है। जिन्होंने पूरे विश्वास के साथ हरिराम को उम्मीदवार बनाने की पैरवी की थी। जबकि एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुन्दर बैरड़ ने इसका विरोध भी किया था। इस मायने में यह जीत बड़ी मानी जा रही है।उपाध्यक्ष व महासचिव पद पर एबीवीपी तथर संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई ने जीत दर्ज की। वेटरनरी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र सिंह,उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक मीणा,महासचिव पद पर तरूण पारीक व संयुक्त सचिव पर निहाल सिंह गुर्जर विजयी घोषित किये गये है।

Categories:
error: Content is protected !!