NATIONAL NEWS

इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रिसेंट चैलेंज एंड ट्रेंड्स इन मल्टीडिसीप्लिनरी स्टडीज का ब्रोशर विमोचन जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा: लालेश्वर महादेव शिवबाड़ी मठाधीश विमर्शानंद गिरी जी महाराज ने भी दिया आशीर्वाद

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। नाल स्थित मां करणी बीएड कॉलेज में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रिसेंट चैलेंज एंड ट्रेंड्स इन मल्टीडिसीप्लिनरी स्टडीज दो एवं तीन मार्च को आयोजित होगी। कॉन्फ्रेंस का पोस्टर एवम ब्रोशर विमोचन आज बीकानेर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने किया । उन्होंने इसे बीकानेर के शैक्षिक जगत के लिए सुअवसर बताते हुए कहा कि इससे वर्तमान परिदृश्य में नवीन शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए नवाचारों तथा इस क्षेत्र में आने वाले परिवर्तनों को समझने में आसानी होगी। इससे पूर्व मां करणी बीएड कॉलेज नाल स्टाफ की टीम ने लालेश्वर महादेव मंदिर शिव बाड़ी मठ के मठाधीश गुरुदेव विमर्शानंद गिरी जी महाराज से आशीर्वाद लेकर ब्रोशर विमोचन करवाया।

यह कॉन्फ्रेंस हाइब्रिड मोड में आयोजित होगी जिसमें देश एवं विदेश के विभिन्न ख्याति प्राप्त अपने-अपने क्षेत्र के जानकार एवम विषय विशेषज्ञ वर्तमान परिदृश्य में आने वाली नई चुनौतियों एवं उनके समाधानों पर चर्चा करेंगे।
इसमें विदेश से अमेरिका, बांग्लादेश, यूक्रेन तथा नेपाल से विषय वक्ता जुड़े हैं जो वर्तमान परिदृश्य पर अपने विचार रखेंगे। इसके साथ ही भारत के अन्य राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश राजस्थान सहित अनेक राज्यों के शिक्षाविद् एवं विषय विशेषज्ञ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही मोड से जुड़कर अपने-अपने विषयों की शैक्षिक स्थिति आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधानों पर मंथन करेंगे।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मुदिता पोपली ने बताया कि इस कांफ्रेंस में देश एवं विदेश के शिक्षाविदों के साथ-साथ बीकानेर जगत की जानी मानी शख्सियतों का भी जुड़ाव रहेगा। ब्रोशर विमोचन के दौरान महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य डॉ रितु श्रीमाली, डॉ पूनम लता मिड्डा, रेखा वर्मा तथा सरिता आचार्य उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!