एमजीएसयू से डूंगर कॉलेज के प्राणी शास्त्र विभाग की पूजा रानी को पीएचडी की उपाधि

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1744407409442115825?t=v5pgrUbcWvNCCwQnpIBt_w&s=19


बीकानेर 8 जनवरी। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ने डूंगर कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग की पूजा रानी को पीएच.डी. उपाधि प्रदान की है। पूजा ने अपना शोध कार्य “चूहों के रक्त में विकिरण एव मर्करी का प्रभाव एवं उनका मोरिंगा ओलिफेरा द्वारा बचाव” विषय पर डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित के निर्देशन में पूर्ण किया है। उल्लेखनीय है कि प्रो. पुरोहित के निर्देशन में पूर्ण होने वाली यह 25 वीं पीएच.डी. है।
पूजा की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के संकाय सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

[metaslider id=68846 cssclass=””]
Categories:
error: Content is protected !!