एसबीबीजे भवन का लोकार्पण व हाउसिंग सोसायटी की आमसभा 24 अप्रैल को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

[metaslider id=”83227″]

बीकानेर। बैंक एम्पलाइज हाउसिंग कॉपरेटिव सोसायटी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण व आमसभा 24 अप्रैल को मोहन नगर घड़सीसर में नवनिर्मित कार्यालय में आहूत की जाएगी ।
समिति अध्यक्ष आर के शर्मा ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे आम सभा में आगामी कार्ययोजना के साथ मार्च
2024 तक की प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा तक नव निर्माण का लोकार्पण एसबीआई के उपमहाप्रबंधक विजय कुमार के कर कमलों से किया जाएगा । समिति के कार्यकारिणी सदस्यों की गत बैठक में यह निर्णयानुसार समिति के सदस्यों के अलावा अन्य संगठनों के सदस्यों को भी निमंत्रित किया गया है ।
बैठक में आर के शर्मा, हरीश मेहंदीरत्ता, सी के शर्मा, एस एल सोनी, आर के वर्मा, एस
डी नागल, नरेश पुरोहित व विशेष आमंत्रित वाई के शर्मा, सैयद मुश्ताक अली व सतेन्द्र शर्मा उपस्थित थे ।

Categories:
error: Content is protected !!