ऑवर फॉर नेशन की टीम द्वारा बीकानेर में म्यूजियम सर्किल से मेजर पूर्ण सिंह सर्किल वाली रोड के डिवाइडर पर श्रमदान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखना ही किसी भी सभ्य नागरिक का प्रथम कर्तव्य है। इसी मंत्र को जीवन का आधार मानने वाले संगठन ऑवर फॉर नेशन संगठन द्वारा रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। ऑवर फॉर नेशन की टीम ने रविवार को म्यूजियम सर्किल से मेजर पूर्ण सिंह सर्किल वाली रोड के डिवाइडर पर श्रमदान किया।
इस दौरान लगभग एक ट्राली सूखा प्लास्टिक व कचरा उठा कर डंपिंग यार्ड भेजा गया . सफाई अभियान मे श्रीमती विमला दुकवाल , डॉ आशु , कपिला , वाणी के साथ डॉ ब्रिजेन्दर त्रिपाठी , डॉ विशाल मालिक , भवानी सिंह राजपुरोहित , इन्दर सिंह , सी ए वसीम राजा , मानक व्यास, मो हसन , राम मीणा , शक्ति सिंह और सी ए सुधीश शर्मा शामिल थे ।

Categories:
error: Content is protected !!