ओवरस्पीड एसयूवी लोहे के पाइपों में घुसी, 3 की मौत:ड्राइवर को नींद आने से एक्सीडेंट, शव बुरी तरह से गाड़ी में फंसे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

ओवरस्पीड एसयूवी लोहे के पाइपों में घुसी, 3 की मौत:ड्राइवर को नींद आने से एक्सीडेंट, शव बुरी तरह से गाड़ी में फंसे

पुलिस का कहना है ओवरस्पीड हादसे की वजह हो सकता है।  हालांकि, अभी जांच की जा रही है। - Dainik Bhaskar

पुलिस का कहना है ओवरस्पीड हादसे की वजह हो सकता है। हालांकि, अभी जांच की जा रही है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई। एक एसयूवी कार हाईवे पर खड़े पाइपों से भरे ट्रोले में पीछे की तरफ टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया।

घटना बुधवार सुबह 8.30 बजे अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र के मुकुंदरा पुलिया की है। पुलिस ने बताया कि तीनों मृतकों की पहचान निशांत पुत्र अनूप, अनूप जैन और लालबाबू ताती के तौर पर हुई है। तीनों यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले थे। कार में फंसे शवों को बमुश्किल बाहर निकाला गया।

पुलिस के अनुसार हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

आगे का पूरा हिस्सा बिखर गया

रैणी थाने के कॉन्स्टेबल रामवीर मीणा ने बताया कि यूपी नंबर (UP16DC0484) कार दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही थी। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि सुबह हल्का कोहरा भी था और हो सकता है कि ड्राइवर को झपकी आ गई हो। कार के हालात देख ऐसा लग रहा है कि कार की स्पीड भी काफी ज्यादा थी।

इस दौरान हाईवे किनारे पाइप से भरा ट्रॉला ड्राइवर को दिखा नहीं और उसमें घुस गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को ट्रॉले से नि​काला। सभी शवों को रैणी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया।

क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटाया गया और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटाया गया और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

तेज धमाके की आवाज सुन पहुंचे लोग

पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि ​टक्कर के बाद तेज धमाका सुनाई दिया। लोगों ने बताया कि जब मौके पर पहुंचे तो शव शीशे तोड़ते हुए बाहर की तरफ आ गए थे।

इस पर वहां मौजूद लोगों ने शव को बाहर निकालने की भी को​शिश की। लेकिन, जब शव बाहर नहीं ​निकले तो क्रेन को बुलाया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम हो पाएगा।

Categories:
error: Content is protected !!