कलम की खनक साहित्य सृजन ग्लोबल संस्था का द्वितीय वार्षिक उत्सव ,काव्य पठन एवं पुस्तक विमोचन सहर्ष संपन्न :

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कलम की खनक साहित्य सृजन ग्लोबल संस्था का द्वितीय वार्षिक उत्सव ,काव्य पठन एवं पुस्तक विमोचन सहर्ष संपन्न :

कलम की खनक साहित्य सृजन ग्लोबल , गुवाहाटी ,असम की संस्थान का द्वितीय वार्षिक उत्सव गुवाहाटी के छत्रीबारी स्थित लायंस ऑडिटोरिम में सहर्ष संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर संस्थान की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कनक लता जैन ने
कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य अतिथि विश्व आयुर्वेदा कांग्रेस की संस्थापक डॉ.ममता मिश्रा जी का फूलन गमूच्छा से स्वागत किया ।संस्था की ओर से तारा सेठिया एवं बिमला सिंह ने कनक लता जैन का फूलन गामुच्छा से स्वागत किया ।अपने वक्तव्य में कनक लता जी ने कहाँ कि समाज में प्रतिभा की कोई कमी नहीं ,कमी केवल अवसर की है, कलम की खनक संस्था नवांकुरों को अपनी प्रतिभा को आगे लाने का अवसर दे रही है।साहित्य ,सेवा, संस्कृति, संस्कार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता संस्था का अभियान है जिस पर कुशल कार्य होते रहते है। इस वर्ष २०२३ संस्था की पांच नयी इकाइया गठित की गई है ,राजस्थान इकाई की अध्यक्ष पूनम तालेसरा ,प्रभारी राजकुमारी शर्मा ,मध्यप्रदेश -हिमांशु जैन, प्रीति जैन, महारष्ट्र -प्रभा लोढ़ा, प्रतिभा संकलेचा, उत्तरप्रदेश -मदन कुमार उपाध्याय, पां.राकेश मालवीय मुस्कान एवं पश्चिम बंगाल -की गीता अग्रवाल ,वर्षा अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। काव्यत्री वर्ग की प्रभारी ललिता जोशी ,संगीता बैद,कवि वर्ग के प्रभारी गंगाधर शुक्ल ,जुगल किशोर पुरोहित एवं मीडिया प्रभारी शैलेंद्र प्यासी जी को नियुक्त किया गया है। मुख्य अतिथि ने अपने व्यक्तव्य के दौरान संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करते हुए प्सहराना की ।
संस्था की प्रथम साझा संकलन संपादक कनक लता जैन, ‘पर्व -त्योहार ‘ पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन संस्था की प्रभारी संगीता बैद जी ने किया।
कार्यक्रम में आमंत्रित कविगण ,दीफू से बिमला सिंह , गोलकंज से तारा सेठिया ने अपनी मधुर आवाज़ में बधाई गीत की प्रस्तुति दी ,खारूपेटिया से सरोज दूगड़ ,गुवाहाटी से कंचन केजरीवाल , मंजुलता शर्मा, विनीता शर्मा एवं हेमलता गोल्छा ,संगीता बैद सभी ने एक से बड़ कर एक उत्कृष्ट प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
दर्शकों के लिए विशेष साहितिक प्रश्नोत्तरी रखी गई ।सही जवाब देने वाले सभी विजेताओं को पर्व -त्योहार पुस्तक ईनाम के तोर पर भेट की गई।
अंत में काव्यपठन करने वाले सभी कविगण को संस्था की ओर से उत्कृष्ट काव्य पाठ का मेडल भेट किया गया ।साझा संकलन में भाग लेने वाले सभी सदस्यों को पुस्तक के साथ सह लेखक का प्रमाणपत्र भी दिया गया।संस्थापक एवं अध्यक्ष कनक लता जी ने कार्यक्रम की द्वितीय वर्ष गाँठ की व कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी को बधाई दी ।उन्होंने कहाँ भविष्य में भी इस तरह के ऑफ लाइन कार्यक्रम होते रहेगे।
धन्यवाद ज्ञापन हेमलता गोल्छा ने किया॥।

Categories:
error: Content is protected !!