कृषि विपणन विभाग: बुधवार को निकलेगी लॉटरी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 4 सितंबर। बीकानेर खंड के अधीन 1 जनवरी से 30 जून तक बीकानेर और चूरू जिले की आठ कृषि उपज मंडी समितियों में ई-नाम पोर्टल के माध्यम से विक्रय की गई कृषि जिंसों पर जारी विक्रय पर्ची और ई-भुगतान पर जारी कूपन में पुरस्कार निर्धारण के लिए 6 सितंबर को प्रातः 10 बजे कृषि उपज मंडी समिति (अनाज) के मीटिंग हॉल में राज किसान पोर्टल के माध्यम से लॉटरी निकाली जाएगी। कृषि विपणन विभाग के संयुक्त निदेशक शशि शेखर शर्मा ने बताया कि योजना में खंड स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय 30 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 20 हजार रुपए दिए जाने का प्रावधान है।

Categories:
error: Content is protected !!