कोरोना की तीसरी लहर और कोरोना डेल्टा वेरिएंट के मद्देनजर बीकानेर में व्यवस्थाएं चौक चाबंद : : डॉ परमिंदर सिरोही

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।कोरोना की तीसरी लहर और कोरोना डेल्टा वेरिएंट के मद्देनजर बीकानेर में व्यवस्थाएं चौक चाबंद : : डॉ परमिंदर सिरोही
कोरोना की तीसरी लहर और कोरोना डेल्टा वेरिएंट के मद्देनजर बीकानेर में स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। पी बी एम अधीक्षक परमिंद्र सिरोही ने विशेष बातचीत में कहा कि बीकानेर में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। जिस महिला में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट पाए जाने की पुष्टि हुई है वह अब नेगेटिव आ चुकी है। उसके परिवार के सभी सदस्यों की भी जांच की जा चुकी है।यही नहीं उस क्षेत्र को कंटेंटमेंट जोन घोषित कर वहां जांचे कराई जा रही है।
यही नहीं कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर बच्चों के लिए विशेष वार्ड पीकू और निकू तैयार हैं तथा ऑक्सीजन के 100 बेड सहित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। साथ ही धरातल स्तर पर स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है।

Categories:
error: Content is protected !!