खड़गे बोले- I.N.D.I.A. संयोजक का सवाल कौन बनेगा करोड़पति जैसा:नीतीश कुमार को जिम्मेदारी देने के सवाल पर कहा- 10-15 दिन में फैसला कर लेंगे

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

खड़गे बोले- I.N.D.I.A. संयोजक का सवाल कौन बनेगा करोड़पति जैसा:नीतीश कुमार को जिम्मेदारी देने के सवाल पर कहा- 10-15 दिन में फैसला कर लेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने यात्रा का लोगो और टैगलाइन 'न्याय का हक मिलने तक' जारी की। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने यात्रा का लोगो और टैगलाइन ‘न्याय का हक मिलने तक’ जारी की।

28 दलों के विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. का संयोजक क्या नीतीश कुमार होंगे? मीडिया के इस सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा- यह कौन बनेगा करोड़पति जैसा है। हालांकि, अगले 10-15 दिनों में गठबंधन के नेताओं की बैठक होगी। इसमें सभी पदों पर नियुक्ति फाइनल कर ली जाएगी।

खड़गे पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा- मणिपुर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, लेकिन प्रधानमंत्री वहां नहीं गए। वे राम मंदिर साइट या बीच पर जाते हैं और फोटो सेशन कराते हैं। वे मुंबई या केरल जाते हैं, हर जगह जाते हैं, आप उनकी फोटो हर जगह देख सकते हैं…वे इस तरह फोटो खिंचवाते हैं, जैसे भगवान दर्शन दे रहे हों, लेकिन ये महापुरुष मणिपुर क्यों नहीं जाता?

खड़गे 14 जनवरी से शुरू होने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा- राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से शुरू हो रही यह यात्रा देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है। हमें सभी के समर्थन की जरूरत है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- यह यात्रा जन जागृति के लिए है। इस यात्रा के माध्यम से हम गरीबों और समाज के विभिन्न लोगों से जुड़ने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस के सभी नेता इसे सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। मैं चाहूंगा कि I.N.D.I.A के नेता भी इस यात्रा से जुड़े और सफल बनाए। उन्होंने इस यात्रा का लोगो और टैगलाइन जारी की।

2 और 3 जनवरी को लक्षद्वीप में थे PM, दो तस्वीरें…

प्रधानमंत्री 2 और 3 जनवरी को लक्षद्वीप में थे। उन्होंने समुद्र के किनारे मॉर्निंग वॉक की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा- प्राकृतिक सुंदरता के अलावा लक्षद्वीप की शांति भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। यहां के शांत वातावरण ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया है कि 140 करोड़ भारतीयों के कल्याण के लिए यहां किस तरह का अवसर बन सकता है।

प्रधानमंत्री 2 और 3 जनवरी को लक्षद्वीप में थे। उन्होंने समुद्र के किनारे मॉर्निंग वॉक की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा- प्राकृतिक सुंदरता के अलावा लक्षद्वीप की शांति भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। यहां के शांत वातावरण ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया है कि 140 करोड़ भारतीयों के कल्याण के लिए यहां किस तरह का अवसर बन सकता है।

PM ने एक अन्य पोस्ट में लिखा- जो लोग अपने अंदर के साहस को अपनाना चाहते हैं, उनकी लिस्ट में लक्षद्वीप जरूर होना चाहिए। अपने प्रवास के दौरान मैंने स्नॉर्कलिंग का भी प्रयास किया। यह कितना उत्साहवर्धक अनुभव था।

PM ने एक अन्य पोस्ट में लिखा- जो लोग अपने अंदर के साहस को अपनाना चाहते हैं, उनकी लिस्ट में लक्षद्वीप जरूर होना चाहिए। अपने प्रवास के दौरान मैंने स्नॉर्कलिंग का भी प्रयास किया। यह कितना उत्साहवर्धक अनुभव था।

खड़गे के प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बातें…

1. INDIA गठबंधन के संयोजक पर: बिहार के CM नितिश कुमार के INDIA गठबंधन का संयोजक बनाने की अटकलों पर खड़गे ने कहा- यह ऐसा सवाल है जैसे आप पूछ रहे हों कि कौन बनेगा करोड़पति? सभी दलों की बैठक 10-15 दिनों के बीच में होगी। उसमें गठबंधन की जिम्मेदारियां तय कर दी जाएंगी।

2. लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर: खड़गे ने कहा- कांग्रेस सभी 545 लोकसभा क्षेत्रों पर काम कर रही है और सभी सीटों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। लेकिन कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला विपक्षी गठबंधन के सभी घटकों के साथ विचार-विमर्श के बाद जल्द ही किया जाएगा।

3. सीट बंटवारे में सहमति नहीं बनने पर: खड़गे ने सीट बंटवारे में सहमति नहीं बनने पर कहा- पार्टी के पर्यवेक्षक प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में जाकर इसका आकलन करेंगे। किसी सीट पर असहमति बनने की स्थिति में पर्यवेक्षकों की राय ली जाएगी। उसके बाद सीटों की संख्या पता चल जाएगी।

4. संयुक्त रैलियों और बैठकों पर: खड़गे ने कहा- इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों ने संयुक्त रैलियां और बैठकें आयोजित करने का फैसला किया है। हम जल्द ही उन स्थानों का फैसला करेंगे जहां ये बैठकें आयोजित की जाएंगी। अगली बैठक में इस पर फैसला करेंगे।

5. विपक्ष के सांसदों के निलंबन पर: खड़गे ने बीते दिनों संसद में हुई कार्यवाही को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- जब हमने संसद में देश से जुड़े मुद्दे उठाने की कोशिश की तो सरकार ने हमें बोलने नहीं दिया। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इसलिए हम देश के मुद्दों को उठाने के लिए यह यात्रा निकाल रहे हैं।

14 राज्यों को कवर करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। लोकसभा चुनाव से करीब 4 महीने पहले होने वाली यह यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल पैदल और बस से 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेंगे।

यह मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि पार्टी अध्यक्ष खड़गे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय है। इस यात्रा में राहुल युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों से मुलाकात करेंगे। बस यात्रा से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जाएगा। यात्रा में कुछ छोटे हिस्से को रुक-रुक कर पैदल भी कवर किया जाएगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!