गंगाशहर नागरिक परिषद् 51 रोगियों के लेन्स हुए प्रत्यारोपित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]


गंगाशहर। गंगाशहर राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आज 51 रोगियों के एस.आई.सी.एस. विधि से लेन्स प्रत्यारोपित किये गये। आॅपरेशन नेत्र शल्य चिकित्सक डाॅ. संजीव सहगल ने किये। अस्पताल अधीक्षक डाॅ. मुकेश वाल्मिकी ने बताया कि शिविर में बीकानेर क्षेत्र के दूर दराज गांवों से आए रोगियों की नेत्र शल्य चिकित्सा की गई। गंगाशहर नागरिक परिषद् के महेन्द्र चैपड़ा नेे बताया कि इस शिविर में नेत्र चिकित्सक सहायक दिलीपसिंह, सीताराम, अनिल यादव, पंकज मदान, प्रशान्त खत्री, विमल तेजी आदि कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिषद् के महेन्द्र चैपड़ा, सम्पतलाल दूगड़, बच्छराज रांका, आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। गंगाशहर नागरिक परिषद्, गंगाशहर इकाई के चेयरमेन जतनलाल दूगड़ ने बताया कि हर माह लगाये जाने वाले दो नेत्र चिकित्सा शिविरों (10 व 24) के क्रम में अगला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 24 जून, 2024 को राजकीय सैटेलाईट अस्पताल, गंगाशहर में आयोजित होगा।

Categories:
error: Content is protected !!