जम्मू-कश्मीर: आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, शोपियां में मुठभेड़ में लश्कर के कमांडर सहित दो आतंकवादी ढेर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकवादी सहित दो आतंकवादी मारे गए.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को दक्षिण कश्मीर के चेक सादिक खान इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया.
एक की पहचान लश्कर के प्रमुख कमांडर इशफाक डार उर्फ अबू अकरम के तौर पर हुई:
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए. इनमें से एक की पहचान लश्कर के प्रमुख कमांडर इशफाक डार उर्फ अबू अकरम के तौर पर हुई है. 2017 से आतंकवाद संबंधी घटनाओं में उसका नाम सामने आ रहा था. विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है.

Categories:
error: Content is protected !!