जयपुर कलेक्ट्रेट में लगी भीषण आग:कम्प्यूटर, दस्तावेज और फर्नीचर समेत तमाम चीजे जली, ढाई घंटे में काबू पाया गया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर कलेक्ट्रेट में लगी भीषण आग:कम्प्यूटर, दस्तावेज और फर्नीचर समेत तमाम चीजे जली, ढाई घंटे में काबू पाया गया

जयपुर

जयपुर कलेक्ट्रेट में आज सुबह भीषण आग लग गई। सब रजिस्ट्रार संख्या 5 के ऑफिस में लगी आग से तमाम दस्तावेज, कम्प्यूटर और फर्नीचर जलकर राख हो गए। आग सुबह करीब 5 बजे लगी, जिसे ढाई घंटे बाद 3 दमकलों की मदद से बुझाया गया। पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना मिलने के बाद पहुंची टीम ने आग को बुझाने का काम शुरू किया। सुबह करीब 7:30 बजे आग पर काबू पाया गया।

सब रजिस्ट्रार सत्यवीर सिंह ने बताया- अधिकतर रिकॉर्ड ऑनलाइन रहता है। पुराना रिकॉर्ड ऑफिस में रखा था, जिसकी जांच के बाद ही पता चल सकेगा कितना नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सब रजिस्ट्रार ऑफिस के पास ही सब रजिस्ट्रार ऑफिस-2 को पासपोर्ट ऑफिस की तर्ज पर मॉडल ऑफिस तैयार करवाने के लिए सिविल वर्क चल रहा है। आग किस कारण से लगी इसका कुछ पता नहीं चला है, लेकिन प्राथमिक कारण बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है।

दूसरे ऑफिस में होगी रजिस्ट्री

सब रजिस्ट्रार ने बताया- इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई हैं, लेकिन अब इस ऑफिस का काम दूसरे सर्किल में शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि सभी काम ऑनलाइन होता है, इसलिए कोई भी व्यक्ति किसी भी दूसरे सब रजिस्ट्रार ऑफिस में जाकर रजिस्ट्री करवा सकता है।

नहीं था एक भी सुरक्षा गार्ड

सूत्रों के मुताबिक आग के समय इस ऑफिस के आसपास एक भी सुरक्षा गार्ड नहीं था। आग की सूचना ऑफिस के पीछे बने एक होटल में तैनात सुरक्षाकर्मी ने दी। गनीमत ये है कि कलेक्ट्रेट से 300 मीटर की दूरी पर ही फायर स्टेशन था, जिससे फायर बिग्रेड की गाड़ियां और टीम समय पर पहुंच गया। हालांकि जब तक टीम को सूचना मिली और आग बुझाने का काम शुरू हुआ, तब तक ऑफिस में रखा 90 फीसदी सामान आग की चपेट में आ चुका था।

Categories:
error: Content is protected !!