जयपुर के बंगले से 45 लाख के गहने चोरी:दिल्ली गया हुआ था परिवार, लॉक तोड़ घुसे बदमाश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर के बंगले से 45 लाख के गहने चोरी:दिल्ली गया हुआ था परिवार, लॉक तोड़ घुसे बदमाश

बिंदायका इलाके में सूने विला का लॉक तोड़कर बदमाश 45 लाख रुपए के गहने चोरी कर ले गए। - Dainik Bhaskar

बिंदायका इलाके में सूने विला का लॉक तोड़कर बदमाश 45 लाख रुपए के गहने चोरी कर ले गए।

जयपुर के एक बंगले (विला) से 45 लाख रुपए के गहने चोरी का मामला सामने आया है। अकस्मात कारण के चलते परिवार दिल्ली गया हुआ था। मेन गेट का लॉक तोड़कर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बिंदायका थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है।

ASI राजेन्द्र सिंह ने बताया- अक्षत मिडोज सिरसी रोड स्थित प्रकाश भरुटिंया (59) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि वह अपने विला में पत्नी के साथ रहते हैं। 9 फरवरी की रात करीब 12:30 बजे अकस्मात कारण से पति-पत्नी दोनों दिल्ली चले गए। शनिवार देर रात चोरों ने सूने विला को निशाना बनाया। मेन गेट का लॉक तोड़कर बदमाश विला में अंदर घुसे।

बैडरुम में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 45 लाख रुपए कीमत के गहने और 20 हजार रुपए कैश चोरी कर ले गए। रविवार सुबह नौकरानी शोभा ने लॉक टूटे देखकर ऑनर को कॉल कर बताया। शाम करीब 6:30 बजे घर लौटे दंपती ने बिंदायका थाने में चोरी की शिकायत की। पुलिस ने सूचना पर FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए।

Categories:
error: Content is protected !!