जयपुर के रेस्टोरेंट में पुलिस-डॉक्टर्स में मारपीट:प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर्स कर रहे थे शराब पार्टी, बंद करने की कहने पर हुआ झगड़ा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर के रेस्टोरेंट में पुलिस-डॉक्टर्स में मारपीट:प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर्स कर रहे थे शराब पार्टी, बंद करने की कहने पर हुआ झगड़ा
जयपुर के मानसरोवर स्थित रेस्टोरेंट में शनिवार रात पुलिस और डॉक्टर्स आपस में भिड़ गए। बिना लाइसेंस रेस्टोरेंट में चल रही शराब पार्टी पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। सादावर्दी में पहुंचे मानसरोवर एसीपी सहित पुलिस टीम के शराब पार्टी बंद करने की कहने पर झगड़ा हो गया। पुलिस टीम और डॉक्टर्स में एक-दूसरे से मारपीट होने लगी। मानसरोवर थाना पुलिस ने शांतिभंग में डॉक्टर्स सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया।ACP (मानसरोवर) हरिशंकर ने बताया कि शनिवार रात को मानसरोवर सर्किल की जनरल पेट्रोलिंग थी। मानसरोवर, शिप्रापथ और मुहाना पुलिस की टीमें राउंड पर थी। रात करीब 11 बजे पुलिस टीम के साथ वंदे मातरम रोड पहुंचे। बिना शराब लाइसेंस के चलने वाले रेस्टोरेंट में कार्रवाई करने पहुंचे। आमबाग रेस्टोरेंट में शराब पार्टी चल रही थी। शराब पार्टी को बंद करने की कहने पर बैठे युवक झगड़े पर उतारू हो गए।
पुलिस कार्रवाई की कहने पर खुद को प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर्स होना बताया। बिना शराब लाइसेंस के रेस्टोरेंट में चल रही शराब पार्टी को बंद करा दिया। देखते ही देखते गुस्साएं युवकों ने सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। पुलिस और डॉक्टर्स में हाथापाई हो गई। सूचना पर मानसरोवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शांतिभंग के आरोपी में डॉक्टर्स सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!