जयपुर समेत राजस्थान के कई​ जिलों में गिरी आसमानी आफत, सात बच्चों समेत नौ की मौत, जानिए पूरी खबर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जयपुर: राजस्थान में रविवार को कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, लेकिन आकाशीय बिजली गिरने से कई घरों के चिराग बुझ गए. कोटा और धौलपुर में बिजली गिरने से सात मासूम बच्चों समेत नौ मौत हो गई. राजधानी जयपुर के आमेर महल के मावठे में आकाशीय बिजली गिरने का मामला सामने आया है. आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना भी मिली है. जनहानि की भी सूचना आ रही है. पुलिस, अग्निशमन और रेस्क्यू टीम पहुंची मौके पर पहुंची. राहत और बचाव का कार्य जारी है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.
पेड़ गिरने से बालाजी का मंदिर हुआ क्षतिग्रस्त:
वहीं जयपुर के रामगंज में आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ धराशायी हो गया. पेड़ गिरने से बालाजी का मंदिर क्षतिग्रस्त हुआ है. हादसे में मंदिर का पुजारी बाल-बाल बचा है. सूचना पर रामगंज थानाधिकारी बीएल मीना मौके पर पहुंचे. नगर निगम का रेस्क्यू दल भी घटना स्थल के लिए रवाना हुआ है.
जेएलएन मार्ग पर अचानक सड़क धंसी:
उधर जयपुर में मूसलाधार बारिश की वजह से जेएलएन मार्ग पर सड़क अचानक धंस गई. डब्ल्यूटीपी के बाहर सड़क का एक हिस्सा धंस गया. सड़क के धंसने से खड़ी हुई कारें नीचे गिरी गई.
मानसून हुआ सक्रिय:
आपको बता दें कि राजस्थान के कई हिस्सों में रविवार को हल्की से भारी दर्ज की बारिश दर्ज की गई. राजधानी जयपुर में देर शाम तक 63 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार रविवार को भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के अधिकतर हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया.
तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ तेज बारिश:
राजधानी जयपुर में रविवार देर शाम आसमान में काले बादल छाए और तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जो काफी देर तक चला. उन्होंने बताया कि जयपुर में अधिकतम 63 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. विभाग के अनुसार, रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक बूंदी में 23 मिलीमीटर, अजमेर में 11 मिलीमीटर, सीकर में 9 मिलीमीटर, कोटा में 7.8 मिलीमीटर, गंगानगर में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
बारिश की गतिविधियों में बढोतरी की संभावना:
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढने की अनुकूल परिस्थितयां बनी हुई है. आगामी 24-48 घंटों में कुछ और भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है.उन्होंने बताया कि जयपुर सम्भाग में आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बारिश की सम्भावना है. बीकानेर सम्भाग के जिलों में आगामी 48 घंटों में उमस भरी गर्मी के जारी रहने व तत्पश्चात बारिश की गतिविधियों में बढोतरी की संभावना है.

Categories:
error: Content is protected !!