जोधपुर: प्रतिबंध के बावजूद विदेश से जोधपुर पहुंचा मतीरा बीज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जोधपुर। जोधपुर पहुंचे 360 टन मतीरा बीज किए जब्त, कस्टम ने छापा मारने के साथ किया जब्त ।शहर के थार ड्राई पोर्ट पर सूडान से 20 कंटेनर में भरकर पहुंचा था।जबकि केंद्र सरकार द्वारा इसपर प्रतिबंध लगाया गया है ।किसानों के हित में फैसला लेते हुए बीज के आयात पर लगा दी गई थी रोक। वास्तव में मतीरा बीज को परिष्कृत कर मिंजी निकाली जाती है।
इस बीज का उपयोग काजू कतली में मिलने में किया जाता है। जबकि स्थानीय स्तर पर अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है ।सूत्रों के अनुसार कस्टम विभाग को इंटेलिजेंस के माध्यम से मतीरा बीज की बड़ी खेप पहुंचने की सूचना मिली थी इसके बाद जयपुर और जोधपुर की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

Categories:
error: Content is protected !!