जोधपुर में ऑस्टेलियाई युवती कोरोना पॉजीटिव:कुछ दिन पहले ही आई थी, तबीयत खराब होने पर हॉस्पिटल में दिए थे सैंपल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जोधपुर में ऑस्टेलियाई युवती कोरोना पॉजीटिव:कुछ दिन पहले ही आई थी, तबीयत खराब होने पर हॉस्पिटल में दिए थे सैंपल

फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो।

देशभर में फिर से मंडरा रहा कोरोना का खतरा जोधपुर पहुंच चुका है। शुक्रवार को जोधपुर में इस सीजन का पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है। पॉजिटिव मरीज 19 साल की युवती है। युवती की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल डिपार्टमेंट अलर्ट हो गया है। युवती को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार महामंदिर क्षेत्र में रहने वाली एक 19 साल की युवती सर्दी व बुखार की परेशानी के चलते एमडीएम हॉस्पिटल आई थी। डॉक्टरों ने युवती में कोरोना के लक्षण को देखते हुए उसके सैंपल करवाए और शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

युवती ने बताया कि वह 5 दिन पहले ही आस्ट्रेलिया से लौटी थी, तब से बीमार थी। अब मेडिकल डिपार्टमेंट की और से युवती के सम्पर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। उनका भी हेल्थ चेकअप किया जाएगा।

इधर, मौसम में हो रहे बदलाव के चलते जोधपुर के सभी हॉस्पिटल में ओपीडी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। तेजी से बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए चिकित्सा अधिकारियों ने के संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने के भी आदेश दे दिए हैं। ताकि संक्रमण को आगे बढ़ने से रोका जा सके।

Categories:
error: Content is protected !!