जोधपुर में SHO को बंधक बनाया,हेड कॉन्स्टेबल का हाथ तोड़ा:जमीन विवाद में कार्रवाई करने गई थी पुलिस; दूसरे थाने की टीम ने आकर छुड़ाया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जोधपुर में SHO को बंधक बनाया,हेड कॉन्स्टेबल का हाथ तोड़ा:जमीन विवाद में कार्रवाई करने गई थी पुलिस; दूसरे थाने की टीम ने आकर छुड़ाया

जोधपुर

दो पक्षों में जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। SHO को बंधक बना लिया। हेड कॉन्स्टेबल का हाथ तोड़ दिया। मामला जोधपुर ग्रामीण के चामू थाना इलाके के गांव गोदेलाई का शनिवार रात 11 बजे का है।

चामू थाना पुलिस के अनुसार- गोदेलाई गांव में दो पक्षों में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। शनिवार रात चामू थाने पर गोदेलाई में झगड़े की सूचना मिली थी।

रात 11 बजे चामू थाना एसएचओ ओम प्रकाश पुलिस टीम के साथ गोदेलाई गांव पहुंचे। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने एसएचओ को घेर लिया। इनमें महिलाएं भी थीं। सभी ने मिलकर एसएचओ को बंधक बना लिया।

एसएचओ की मदद करने के लिए आगे बढ़े हेड कॉन्स्टेबल देवी सिंह को भी ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उनके साथ मारपीट की गई। इसमें हेड कॉन्स्टेबल के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद टीम ने आस-पास के थानों से मदद मांगी और कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस लाइन और नजदीकी थाने बालेसर की पुलिस ने पहुंचकर एसएचओ व हेड कॉन्स्टेबल को छुड़ाया। सूचना पर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे।

मामले में 10 से ज्यादा आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें महिलाएं भी हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

Categories:
error: Content is protected !!