टायर फटने से कंटेनर से टकराई स्कॉर्पियो, 3 की मौत:कुल्लू-मनाली घूमकर आ रहे थे युवक; एक लड़की गंभीर घायल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

टायर फटने से कंटेनर से टकराई स्कॉर्पियो, 3 की मौत:कुल्लू-मनाली घूमकर आ रहे थे युवक; एक लड़की गंभीर घायल

भीलवाड़ा

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो टायर फटने के बाद सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और एक लड़की गंभीर घायल हो गई। हादसा भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में साेमवार शाम 6 बजे हुआ।पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार सभी युवक कुल्लू मनाली घूमकर चित्तौड़गढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

एएसआई सुंडाराम ने बताया- हादसे में चित्तौड़गढ़ के आकोला निवासी दीपक पटवा (24), रोहित वैष्णव ( 24) और उदयपुर के मावली के पलाणा गांव निवासी देवीलाल भील​​​ की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश की रहने वाली 17 साल की लड़की का भीलवाड़ा के एमजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आगे का टायर फटने से हुआ हादसा
पुलिस ने बताया- स्कॉर्पियो अजमेर से भीलवाड़ा की ओर आ रही थी। इसी बीच रूपाहेली भट्टे के पास स्कॉर्पियो के आगे का टायर फट गया और बेकाबू होकर पास में खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में तेज स्पीड स्कॉर्पियो बुरी तरह से पिचक गई।

हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह से पिचक गई।

हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह से पिचक गई।

Categories:
error: Content is protected !!