ट्रेलर में पीछे से घुसी कार, 2 युवकों की मौत:शादी में DJ का काम कर लौट रहे थे, हादसे में गाड़ी चकनाचूर हुई; मौके पर ही दम तोड़ा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

ट्रेलर में पीछे से घुसी कार, 2 युवकों की मौत:शादी में DJ का काम कर लौट रहे थे, हादसे में गाड़ी चकनाचूर हुई; मौके पर ही दम तोड़ा

उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में चीरवा के पास हुए हादसे में आगे से चकनाचूर हुई कार। - Dainik Bhaskar

उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में चीरवा के पास हुए हादसे में आगे से चकनाचूर हुई कार।

नाथद्वारा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर उदयपुर शहर में चीरवा टनल के पास एक ट्रेलर में पीछे से कार घुस गई। हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई।

हादसा आज तड़के करीब तीन से पांच बजे के बीच हुआ था। पुलिस के अनुसार कुंभलगढ़ से कार लेकर आ रहे दो युवक चीरवा टनल से पहले ही आगे चल रहे एक ट्रेलर में उनकी कार घुस गई।

कार में सवार उदयपुर के सविना निवासी 23 साल के आवेश रजा पुत्र मोहम्मद हुसैन और चित्रकूट नगर निवासी 20 साल के अख्तर पुत्र सज्जाद खान की मौत हो गई।

आवेश और अख्तर

आवेश और अख्तर

सूचना मिलने पर तड़के सुखेर पुलिस थाने से ललित सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मौका पर्चा बनाया।

मौके पर कार आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। बाद में पुलिस ने परिजनों को भी सूचना पहुंचाई। दोनों युवकों के शव को उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय लाए जहां डॉक्टरों ने भी दोनों को मृत बताया।

बाद में शव को मॉर्च्युरी में रखवाए गए। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। युवक शादियों में साउंड सिस्टम लगाने और डीजे का काम करते हैं और कुंभलगढ़ से एक आयोजन में जो काम लिया था उसको पूरा कर उदयपुर लौट रहे थे।

Categories:
error: Content is protected !!