डाॅ.रेणुका व्यास की पांच पुस्तकों का लोकार्पण रविवार को धरणीधर रंगमंच पर होगा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर/ मुक्ति संस्था बीकानेर के तत्वावधान में प्रख्यात कवयित्री-आलोचक डाॅ. रेणुका व्यास ‘नीलम’ की पांच पुस्तकों का लोकार्पण आगामी रविवार 7 अप्रैल को होगा।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अजय जोशी एवं साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि इन पांच पुस्तकों में से एक पुस्तक ‘हिन्दी साहित्य का इतिहास और राजस्थान के लेखक’ को साहित्यकार तथा सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली के एडवोकेट डाॅ.उमाशंकर व्यास तथा डॉ. रेणुका व्यास ने मिलकर लिखा है। यह सूर्य प्रकाशन मंदिर बीकानेर से प्रकाशित है। इस पुस्तक के अलावा डाॅ. रेणुका व्यास के हिन्दी काव्य संग्रह “सुनो तथागत”, राजस्थानी काव्य-संग्रह “एन सूरज रै साम्ही”, एनबीटी से प्रकाशित और राजस्थानी में अनुवादित बाल कथा संग्रह “मीता अर उण रा जादू का जूता” एवं “आनंदी रो इन्द्रधनुख” का लोकार्पण आगामी रविवार को, शाम 5:30 बजे स्थानीय धरणीधर रंगमंच, श्रीरामसर रोड बीकानेर में किया जाएगा।
इससे पूर्व रेणुका व्यास की हिन्दी और राजस्थानी में पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें तीन कविता संग्रह, एक निबंध संग्रह तथा एक उपन्यास शामिल हैं। डाॅ रेणुका व्यास को अनेक साहित्यिक- सांस्कृतिक संस्थाओं से सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है। गत वर्ष उन्हें राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर की ओर से ‘विशिष्ट साहित्यकार सम्मान’ तथा राजस्थानी भाषा , साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर की ओर से ‘मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार’, पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं।

[metaslider id=”83227″]
[metaslider id=”68846″]
Categories:
error: Content is protected !!