नकली नोट बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, 54 लाख रुपये के नकली नोट बरामद

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


राजगढ़: मध्यप्रदेश पुलिस ने नकली नोट बनाने और उनको बाजार में चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है, इस सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
54 लाख रुपये के नकली नोट बरामद:
पुलिस अधीक्षक (SP) प्रदीप शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने दो हजार और पांच सौ के नोट के कुल 54 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए हैं. उन्होंने बताया कि यह गिरोह देश के दक्षिणी राज्यों में भी नकली नोटों की आपूर्ति में शामिल था. एसपी ने बताया कि 26 जून को पुलिस ने राजगढ़ जिले के जीरापुर से दो लोगों को एक लाख रुपये मूल्य के दो हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था. इन दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बाद में दो और लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें एक मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले और दूसरा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का रहने वाला है.
नोट छापने के तमाम उपकरण जब्त में:
अधिकारी ने बताया कि दुर्ग से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने नकली नोट बनाने के लिए अपने घर पर ही प्रिंटर सहित तमाम उपकरण जुटाए हुए थे. आरोपियों के पास के कुल 54 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए गए हैं. इन नकली नोटों के आपूर्ति दक्षिण के राज्यों में की जानी थी आरोपियों के पास से एक करोड़ रुपये मूल्य की नकली नोट छापने की सामग्री और उपकरण बरामद किए गए हैं. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इस साल फरवरी से अब तक 50 लाख रुपये के नकली नोटों की आपूर्ति अलग-अलग लोगों को की गई है. दुर्ग से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से पांच प्रिंटर, दो पेपर कटर, एक लैपटॉप, एक कम्प्यूटर, वाटर मार्क फ्रेम, स्याही और नकली नोट छापने के लिए इस्तेमाल होने वाला कागज भी बरामद किए गए हैं.

Categories:
error: Content is protected !!