निर्दलीयों की बारात ने अच्छे-अच्छों की जमानत जब्त करवा दी:विधायक आक्या बोले- चुनाव में भाजपा के वोट कांग्रेस को डलवाए, राजवी को धोखा दिया

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा- निर्दलीयों की बारात कहां जाएगी, इसकी चिंता करने की किसी को जरूरत नहीं। इस बारात ने अच्छे-अच्छों की जमानत जब्त करवा दी है।

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आक्या का टिकट काटकर वरिष्ठ नेता नरपत सिंह राजवी को दिया था। चुनाव में राजवी की जमानत जब्त हो गई थी। इसके बाद से आक्या लगातार हमलावर हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे आक्या इन दिनों अलग-अलग मंडलों में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं। रविवार की शाम 7 से रात 9 बजे तक चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें आक्या ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।

चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले आक्या ने भाजपा नेता नरपत सिंह राजवी के साथ हुए धोखे का जिक्र किया। साथ ही अवसरवादी लोगों को वे दिन याद करने के लिए कहा, जब विधायक (आक्या) ने उनका साथ दिया था।

नाम लिए बिना BJP के पदाधिकारियों पर हमला

बीजेपी के कुछ पदाधिकारियों का नाम लिए बिना आक्या ने कहा- बहुत लोग बातें कर रहे हैं कि यह बारात कहां जाएगी और कहां उठेगी? मैं उन सभी को कहना चाहता हूं कि यह निर्दलीयों की बारात है। उसकी चिंता आपको करने की जरूरत नहीं है। इस बारात ने अच्छे-अच्छे की जमानत जब्त करवा दी है। यहां तक की अच्छे बूथों की और अच्छे मजबूत नेताओं की जमानत जब्त करवा दी है। हम मजबूत हैं। इसलिए हमारी चिंता करने की जरूरत नहीं है। चुनाव की बात करने वाले वे लोग कौन होते हैं। कभी खुद चुनाव लड़के देखो, आपकी खुद की भी जमानत जब्त हो जाएगी।

रविवार की शाम 7 से रात 9 बजे तक चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।

रविवार की शाम 7 से रात 9 बजे तक चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।

मुझे हराने के लिए कांग्रेस से मिल गए

आक्या ने कहा- मुझे यह बात नहीं करनी चाहिए, लेकिन मन में खुन्नस है कि बीजेपी चंद्रभान को हराने के लिए कांग्रेस के जाड़ावत को जिताना चाहती थी। आज मेरे हिस्से में 5000 से 7000 वोट ज्यादा आते, लेकिन बीजेपी के वोट कांग्रेस में डलवाए गए, ताकि मैं ना जीत सकूं। इसका प्रूफ भी मेरे पास है। हम लोकसभा चुनाव में ताकत से लड़ेंगे। जिसके साथ रहना है, उसके लिए ताकत से लड़ेंगे। इन लोगों को कुछ भी कहने से पहले शर्म आनी चाहिए जो राजवी साहब को यहां लेकर आए। उनके साथ धोखा किया और कांग्रेस के साथ लग गए। इन लोगों की बातों में आने की जरूरत नहीं है।

चुनाव में पता चला कौन अपना है और कौन नहीं

आक्या ने अवसरवादी लोगों के लिए कहा- कुछ लोग रास्ता भटक गए हैं। उनको सही दिशा में लाना होगा। इस विधानसभा चुनाव में छंटनी भी हो गई। काफी लोग थे, जिनकी मैंने मदद की और उनके किसी भी काम में कोई कमी नहीं छोड़ी। हर कदम में उनके साथ खड़ा था। लोग अवसरवादी होते हैं। वह अवसरवादी लोग कहीं ना कहीं चले गए। उन्हें यह दिन याद आएंगे कि कौन सच्चा था और कौन अच्छा था। इसलिए मैं अवसरवादी लोगों को कहना चाहता हूं कि यह घड़ी रुकने वाली नहीं है। यह बारात कहीं आने-जाने वाली भी नहीं है। मैं यहीं रहूंगा।

चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया में हुए सम्मेलन में रविवार रात 9 बजे तक विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के समर्थक डटे रहे।

चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया में हुए सम्मेलन में रविवार रात 9 बजे तक विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के समर्थक डटे रहे।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना है

आक्या ने अपने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। साथ ही, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा- इस विधानसभा चुनाव में सब लोगों ने खूब ताने सुने हैं। खूब बातें सुनी हैं। शिकायतें सुनी हैं। उसके बाद भी आपलोग मेरे साथ खड़े रहे। इसीलिए हमारी जीत हुई है। इसके लिए घमंड नहीं करना है। लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी। हर एक वार्ड में जाकर विकास कार्य करवाना है। जनता की समस्याओं को सुलझाना है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!