नेपाल से भारत के खिलाफ ISI की ना`पाक` साजिश, इस बड़े प्लान का हुआ खुलासा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*नेपाल से भारत के खिलाफ ISI की ना`पाक` साजिश, इस बड़े प्लान का हुआ खुलासा*
पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और भारत के खिलाफ लगातार साजिश रच रहा है. भारत के खिलाफ साजिश के लिए अब पाकिस्तान नेपाल का इस्तेमाल कर रहा है और नेपाल में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की साजिश बेनकाब हो गई है. इस महीने के आखिरी हफ्ते में काठमांडू में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) की बैठक होने वाली है. आईएसआई की ये बैठक काठमांडू में पाकिस्तानी दूतावास में होगी.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी दूतावास (Pakistan Embassy) में होने वाली आईएसआई (ISI) की बैठक में भारत विरोधी एजेंडे पर बात होगी. इस बैठक में आईएसआई एजेंट्स (ISI Agents) और नेपाल के नेपाल के सीनियर रिटायर्ड सैन्य अधिकारी शामिल होंगे.

*पाकिस्तानी कॉलमनिस्ट ने ISI के लिए जुटाई थी जानकारी*
हाल ही में पाकिस्तानी कॉलमनिस्ट नुसरत मिर्जा खुलासा किया था कि उसने 2005 से 2011 के बीच 5 बार भारत का दौरा किया था. भारत दौरे के दौरान उसने कई जानकारियां जुटाई थी, जिसे उसने पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) को सौंपी थी. नुसरत ने बताया कि वह भारत पांच बार आया था और इस दौरान उसने दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, पटना और कोलकाता की यात्रा की. नुसरत ने भारत की अंतिम यात्रा साल 2011 में की थी और उस दौरान उसे सबसे ज्यादा सूचना मिली थी.इसके साथ ही नुसरत मिर्जा ने पाकिस्तान की रणनीति पर भी सवाल उठाए थे और कहा था कि नया प्रमुख पिछले के सारे काम को धो देता है. नुसरत ने कहा कि पाकिस्तान के साथ सबसे बड़ी समस्या ये है कि देश में जब भी कोई नया प्रमुख आता है तो वह पुराने प्रमुख के कामों को पीछे छोड़ देता है. नया प्रमुख पुराने कामों को खत्म कर देता है और फिर से नए सिरे से उस काम को शुरू करता है.

Categories: ,
error: Content is protected !!