जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हे याद किया। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने पंडित दीनदयाल जी के सिद्धांतों एकात्म मानववाद, अन्त्योदय तथा राष्ट्रवाद पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर भाजपा के 100 सदस्य बनाने का संकल्प लिया। देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की उपाध्याय जी आरएसएस के चिंतक थे वे भारतीय जन संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युग अनुकूल रूप से प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्मक मानववाद नामक विचारधारा दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र के आधार पर हम सबको चलना चाहिए। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल गहलोत, अखिलेश प्रताप सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष बाबूलाल गहलोत, आनंद सिंह भाटी, विजय उपाध्याय, भगवान सिंह मेड़तिया, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, महेश व्यास, भारती अरोड़ा, जेठमल नाहटा, अजय खत्री, चंद्र प्रकाश गहलोत, मुकेश पंवार, अनिल शुक्ला, रमजान अब्बासी, पूनमचंद पूनिया, संजय गुप्ता, मधुसूदन शर्मा, राजश्री कछावा, राम कुमार व्यास, विनोद करोल, विमल पारीक, अनूप गहलोत, नेमीचंद तंवर, जितेंद्र भाटी, गजेंद्र सिंह भाटी उपस्थित रहे।
Latest Posts
- कारगिल विजय दिवस पर एमजीएसयू में हुआ पौधारोपण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

- महावीर इंटरनेशनल द्वारा मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

- “मरू लहरिया सीजन 2” के पोस्टर का विमोचन-बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि बाईसा द्वारा

- इतिहास विभाग में राती घाटी युद्ध पर हुआ विस्तार व्याख्यान आयोजित..

- मो. रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर 31 जुलाई को होगा ‘मो. रफी तू बहुत याद आया’ कार्यक्रम

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


