Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

पावरफिट जिम मालवीय नगर एवं मानसरोवर के सदस्यों ने किया जय हनुमान मंदिर, मोहन डूंगरी हाइक, लगाए परिंडे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर।मालवीय नगर तथा मानसरोवर स्थित पावर फिट जिम के सदस्यों ने आज सुबह घाट के बालाजी से जय हनुमान मंदिर,मोहन डूंगरी तक का हाइक किया। लगभग 3 किलोमीटर के हाइक में युवाओं ने खासा जोश दिखाया। कार्यक्रम में दोनों जिम्स के 60 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया । हाइक में युवतियां भी अच्छे खासी संख्या में मौजूद रही।

हाइक के दौरान पावर फिट सदस्यों ने चिड़ियाओं के लिए परिंडे लगाए और दाना-पानी डाला ।

जिम मैनेजर्स अवनीश महला और विष्णु शर्मा ने मोहन डूंगरी पहुंच कर मेंबर्स के लिए आकर्षक खेलों का संचालन किया तथापुरुस्कार के रूप में फ्री मेम्बराशिप दी।

जिम के सीईओ अभिषेक तिवाड़ी और पावर फिट जयपुर की सह – संस्थापिका ललिता प्रजापत ने बताया कि जिम आगे भी इस प्रकार की गतिविधियां करता रहेगा जिससे कि शहर के युवाओं में फिटनेस और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

कार्यक्रम में अम्बिका, राजवीर, भरत, कविता, शुभम, हिमांशु, सुमेर, विकास, काविश, विजय, मनीष, हिमानी, अनुराग आदि सदस्य मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!