NATIONAL NEWS

फेक पोर्न वीडियो गर्भवती महिला का बताया:एसपी के पास पहुंच मांगी इच्छामृत्यु, बोलीं: परेशान हो गई

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भरतपुर में एक 6 महीने की गर्भवती ने एसपी के सामने इच्छामृत्यु की गुहार लगाई है। कारण है किसी दूसरी महिला का पोर्न वीडियो को गर्भवती महिला से जोड़ा जा रहा है। कई ग्रुप में वीडियो में दिख रही महिला को गांव की महिला बताया जा रहा है। यह वीडियो जब महिला के घरवालों तक पहुंचा तो वह हैरान हो गई।

मामला जिले के कामां थाने का है। हैरानी की बात यह है कि एएसपी से शिकायत के बाद भी एसएचओ ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला (35) और उसका पति (40) सोमवार को एसपी के पास पहुंच न्याय की गुहार करने लगा।

यह है मामला
महिला का आरोप है कि 5 महीने से गांव में एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। गांव के रहने वाले मोहन सिंह, अमर सिंह, राजवीर, दीपचंद, झम्मन, सीमा सहित कई महिलाएं गांव में रहने वाली 35 साल की महिला को परेशान कर रहीं थी। गर्भवती महिला पर आरोप लगा रहे हैं कि यह वीडियो उसी का है। इसके बाद गांव वाले महिला के बारे में गलत बातें फैलाने लगे।। महिला ने बताया कि पहले उसने इन सभी को लेकर ध्यान नहीं दिया। लेकिन, 20 जुलाई को यह वीडियो किसी ने उसके घरवालों को भेज दिया। इसके बाद पता चला कि वीडियो में किसी और महिला को गर्भवती महिला का वीडियो बता उसे परेशान किया जा रहा है।

एएसपी के कहने पर भी नहीं हुई कार्रवाई
महिला के पति ने वीडियो के बारे में पता लगाया तो वह पोर्न वीडियो किसी ओर का निकला। इसके बाद 21 जुलाई गुरुवार को दोपहर 12 बजे के करीब गांव में ही पंचायत बुलाई गई लेकिन यहां भी टॉर्चर किया गया। धमकाया गया कि तेरे वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जाएगा। यहां सुनवाई नहीं होने पर शाम 6:30 बजे कामां थाने में वह शिकायत करने पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

22 जुलाई शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे भरतपुर एडिशनल एसपी चंद्र प्रकाश शर्मा के पास पहुंची लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान महिला सोमवार दोपहर 2:30 बजे एसपी श्याम सिंह के पास पहुंची और घटना के बारे में बताते हुए इच्छामृत्यु की गुहार की है। इस पर एसपी श्याम सिंह ने कामां थाना अधिकारी को तुरंत जांच के आदेश दिए हैं।

इधर, कामां थाना अधिकारी दौलत साहू का कहना है कि महिला शिकायत लेकर कभी उनके पास नहीं आई। उन्होंने बताया कि सोमवार को महिला परिवाद लेकर पहुंची थी। इसके बाद एसपी साहब का फोन आया था। महिला की शिकायत दर्ज कर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!