NATIONAL NEWS

फैशन और लाइफस्टाइल एग्जिबिशन “परंपरा” की तैयारियां परवान पर, ब्लॉगर्स और नारी शक्ति के साथ किया पोस्टर विमोचन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। बीकानेर में फैशन और लाइफ़स्टाइल एग्जिबिशन परंपरा 20,21 और 22 अक्टूबर को कपिलधारा में आयोजित होगी। एग्जीबिशन के ऑर्गेनाइजर अंजलि नैयर, धीरज गैरा, केडी सिंह और नीलोफर ने बताया कि परंपरा का पोस्टर विमोचन ब्लॉगर्स और महिला शक्ति के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि आज जीरो डिग्री रेस्टोरेंट में महिलाओं के साथ इसका पोस्टर विमोचन बड़े जोर-शोर से किया गया। इसके साथ 15 से अधिक ब्लॉगर्स ने भी इसके पोस्टर विमोचन में भूमिका निभाई। ऑर्गेनाइजर्स की तरफ से ब्लॉग्स को गिफ्ट हैंपर का वितरण भी किया गया। बीकानेर के लोगों में इस एग्जीबिशन के दौरान होने वाले पंजाबी सिंगर माही माल्या को लेकर भी काफी उत्साह है। इसके साथ ही इसमें सीमा कलर का टैरो कार्ड रीडिंग भी एक विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


उल्लेखनीय है इस एग्जिबिशन में पहली बार ट्रेडिशनल सामान के साथ आर्किटेक्चर और आर्गेनिक सामान की भी स्टॉल्स देखने को मिलेगी।
केसरिया वूमेन वेयर, अंदाजे लखनऊ, फेमिना फैशन तथा दुबई कैफे एंड रेस्टोरेंट के बैनर तले आयोजित होने वाले नवरात्रि और दिल्ली एडिशन “परंपरा एग्जिबिशन” में बीकानेर के लोगों के लिए विभिन्न स्टॉल्स के आकर्षण सहित फूड्स जोन तथा पंजाबी सिंगर माही माल्या का धमाल भी रखा गया है। इस एग्जीबिशन में मुंबई ,जयपुर तथा जोधपुर की स्टाल सहित बीकानेर की विभिन्न कलाओं तथा सामान की 95 से अधिक स्टॉल्स होगी। जिनमे क्लॉथिंग, ज्वेलरी, फुटवियर, फूड जोन के अलावा आर्किटेक्चर और ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट्स की स्टाल भी रखी गई है। अब केवल कुछ ही स्टॉल्स शेष है तथा स्टॉल की बुकिंग के लिए 8955 994677 तथा 7976383628 पर संपर्क किया जा सकता है। इस एग्जीबिशन में बीकानेर के लोग एक ही छत तले विभिन्न सामान के साथ स्पेशल फूड, जोन, गेम्स और गायकी का भी लुत्फ ले सकेंगे।


परंपरा के स्पॉन्सर में रावजी भुजिया वाला,हाई टेक नेचुरल फूड्स, इकरा हाई टेक,ममता आयरन स्टोर,डिजाइन मैट्रेस, भारत बूट हाउस, मार्वल एजुकेशन, टी आई एन नेटवर्क तथा अलर्ट भारत शामिल हैं। इसमें बहुत सारे इनाम भी रखे गए हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!