बान्द्रा टर्मिनस-हिसार- बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का छोटी खाटू स्टेशन पर ठहराव

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु बान्द्रा टर्मिनस-हिसार-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का छोटी खाटू स्टेशन पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 22915, बान्द्रा टर्मिनस-हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.09.24 से छोटी खाटू स्टेशन पर 06.28 बजे आगमन एवं 06.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22916, हिसार-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.09.24 से छोटी खाटू स्टेशन पर 21.08 बजे आगमन एवं 21.10 बजे प्रस्थान करेगी।
Categories:
error: Content is protected !!