बीकाणा ब्लड सेवा समिति की साप्ताहिक मीटिंग आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।बीकाणा ब्लड सेवा समिति (रजि.) की साप्ताहिक कार्यकारिणी मीटिंग रविवार को बीकानेर स्थित मुख्यालय पारीक क्वाटर्स, पुरानी गिनाणी में आयोजित की गई।
जिसमें आगामी दिनों में बीकानेर शहर में एक विशाल रक्तदान शिविर के संबंध में रूपरेखा एवं कार्य योजना पर चर्चा की गई और गत 4 जुलाई को देशनोक ब्लड सेवा समिति के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर की सफलता और 11 जुलाई को खाजूवाला में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर की अपार सफलता पर समस्त रक्तदाताओं और डॉ पूनाराम रोझ, विनोद जी डारा और पूजा मोहता का आभार जताया गया।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी समिति अब रक्तदान जैसे महादान पुण्य कर्म की अलख निरन्तर शिविर लगाकर जगा रही है।

समिति के कोषाध्यक्ष इन्द्र कुमार चाण्डक द्वारा बीकाणा ब्लड सेवा समिति के महिला रक्तदात्री समूह की प्रदेश एवं शहर कार्यकारिणी बनाने के संबंध में प्रस्ताव रखा गया जिसके सन्दर्भ में सर्वसम्मति से समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष रवि व्यास पारीक द्वारा अनुमोदन किया गया। कार्यकारिणी की इस मीटिंग में सचिव विक्रम इछपुल्याणी, शहर अध्यक्ष मुकुन्द ओझा, शहर उपाध्यक्ष तरूण सिंह शेखावत, शहर सह सचिव राम पारीक, प्रदीप सिंह रूपावत, मुकुल डागा और अनिरुद्ध चाण्डक उपस्थित रहे।
मीटिंग समाप्ति पर सर्वसम्मति से आगामी दिनों में आयोजित रक्तदान शिविर के लिए सोमवार दिनांक 26 जुलाई की शाम को बीकानेर शहर कार्यकारिणी की मीटिंग आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें आगामी रक्तदान शिविर के लिए शहर के प्रबुद्धजनों से मिलकर जन जागरण एवं रक्तदाताओं के पंजीकरण का कार्य, परिसर की उपलब्धता आदि कार्यभार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Categories:
error: Content is protected !!