बीकाणा ब्लड सेवा समिति के संस्थापक रवि व्यास पारीक ने दिया प्लेटलेट्स का दान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।बीकाणा ब्लड सेवा समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष रवि व्यास पारीक ने बुधवार को पंजाब के अबोहर से आए एक कैंसर पीड़ीत बच्चे के लिए अपनी प्लेटलेट्स दान देकर मानवता की सेवा का अनूठा सन्देश दिया।
समिति सचिव विक्रम इछपुल्याणी के अनुसार संस्थापक रवि व्यास पारीक का यह प्रथम एसडीपी प्लेटलेट्स दान था। इसके लिए उन्होंने ब्लड बैंक जाकर एसडीपी संबंधित सभी टेस्ट पास किए।
इस मौके पर समिति के शहर उपाध्यक्ष तरूण सिंह शेखावत, सह सचिव मुकुल डागा, अनिरुद्ध चाण्डक, आईटी सैल के हर्षित चाण्डक और ब्लड बैंक पीबीएम के डॉ विकास कलेर, डॉ ईशान जोशी, प्रशिक्षु डॉ गौतम हर्ष उपस्थित रहें।
समिति कोषाध्यक्ष इन्द्र कुमार चाण्डक, इंस्पेक्टर अरविन्द सिंह शेखावत, शरद सिंह राठौड़, जीवनदायनी लाल बून्द समूह खाजूवाला के डॉ पूनाराम रोझ और बीएसएफ के विनोद डारा ने संस्थापक महोदय को प्रथम प्लेटलेट्स दान की बधाई देते हुए मरीज के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उल्लेखनीय है कि समिति पिछले 2 साल से भी ज्यादा समय से रक्तदान, प्लेटलेट्स दान में सेवा दे रही है, मुख्यतः बाहर के राज्यों से आए कैंसर पीड़ितों के लिए प्लेटलेट्स की आवश्यकता होने पर समिति के रक्तमित्र और रक्तवीर हमेशा तैयार रहते है।

Categories:
error: Content is protected !!