बीकाणा ब्लड सेवा समिति के रक्तदाता हर्षित चाण्डक ने किया प्लेटलेट्स दान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।बीकाणा ब्लड सेवा समिति के माध्यम से गुरूवार को रक्तमित्र अनिरुद्ध चाण्डक द्वारा मातृशक्ति के लिए आपात प्लेटलेट्स बी पॉजिटिव का केस आने पर समिति के कार्यकारिणी सदस्य हर्षित चाण्डक ब्लड बैंक पीबीएम पहुँचे तथा प्लेटलेट्स दान किया।
बीकाणा ब्लड सेवा समिति संचालक रवि व्यास पारीक ने बताया कि रक्तमित्र हर्षित ने अपने दादाजी सेठ स्व. चांदरतन चाण्डक जी पूगल वाले कि प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पवित्र एसडीपी प्लेटलेट्स का दान कर अपने बाबूजी को स्मरणीय श्रद्धांजलि देकर इस पुण्य दिवस को खास बनाया।
इस अवसर पर समिति प्रभारी विक्रम इछपुल्याणी (अरोड़ा), मुकल डागा और जीवनदायिनी लाल बून्द समूह के विनोद डारा बीएसएफ, राकेश खिलेरी मौजूद रहें।
बीकाणा ब्लडसेवा समिति ऐसे ही रक्तदान के क्षेत्र में पीड़ित व्यक्तियों की सेवार्थ पिछले 2 सालों से ज्यादा समय से सक्रिय है। उल्लेखनीय है कि बीकानेर ब्लड सेवा समिति का पंजीकरण बीकाणा ब्लड सेवा समिति नाम से हुआ है।

Categories:
error: Content is protected !!