बीकानेर एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्युज पोर्टल्स का हुआ गठन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

आनंद आचार्य अध्यक्ष, विनय थानवी सचिव तथा नारायण उपाध्याय कोषाध्यक्ष मनोनित

https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1780598280671654358?t=N3ogdyyTmt7lgx-1oN9Hmg&s=19

दिनांक 17 अप्रेल, बीकानेर। वर्तमान में डिजिटल मीडिया बढ़ते प्रभाव को देखते हुए न्युज पोर्टल्स के संपादकों ने पत्रकारों के अधिकारों का संरक्षण उन्हें मजबूत बनाने तथा समाजोपयोगी कार्य के उद्देश्य से गत रविवार को मुरलीधर व्यास काॅलोनी स्थित कैफे मैजिक चाय रेस्टोरेंट में एक बैठक रखी गई थी जिसमें बीकानेर में संचालित न्युज पोर्टल्स के संपादकों ने भाग लिया। बैठक में न्यूज पोर्टल व डिजीटल प्लेटफाॅर्म पर पत्रकारिता कर रहे सम्पादकों द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों की आवश्यकता महसूस की गई। डिजीटल प्लेटफाॅर्म पर कार्यरत्त पत्रकारों का वैचारिक उन्नयन, आईडिया एक्सचेंज, फिल्ड रिर्पोटिंग के दौरान कानूनी सुरक्षा, राजकीय सूचनाओं के तथ्यात्मक प्रकाशन हेतु विभिन्न विभागो से सामंजस्य सहित पत्रकारों और उनके परिवारों हेतु वेलफेयर के कार्य उद्देश्य शामिल किये गये है।

[metaslider id=”83227″]

सर्वसम्मति से आज राम नवमी के दिन ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से बीकानेर एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स के गठन हेतु सभी संपादकों द्वारा सहमति प्रदान की गई।

सर्व सहमति के दौरान आनंद आचार्य को संगठन का अध्यक्ष, विनय थानवी को संगठन सचिव, नारायण उपाध्याय को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. मुदिता पोपली को बुलेटिन एडिटर मनोनित किया गया।

ये रहेगी बीकानेर एडीटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स की कार्यकारिणी

वरिष्ठ पत्रकार नीरज जोशी संरक्षक, खबर एक्सप्रेस के आनंद आचार्य अध्यक्ष, विनय एक्सप्रेस के विनय थानवी सचिव, दैनिक खबरां से नारायण उपाध्याय कोषाध्यक्ष तथा डाॅ. मुदिता पोपली बुलेटीन एडिटर होगें। इसके अतिरिक्त शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा.

संगठन की एक परिचायिका मय सदस्य डायरेक्टी का प्रकाशन का सभी विभागों, राजनैतिक-गैर राजनैतिक संगठनों, प्रमुख व्यक्तियों, को भेजी जायेगी।

ये रहेगें संगठन के कार्यकारी समिति के सदस्य
द इंडियन डेली के राजेश रतन व्यास, खबरमंडी से रोशन बाफना, अभिनव टाइम्स से संजय आचार्य वरूण, समाचार संगम के एडवोकेट मुकुंद व्यास,भारत एक्सप्रेस से साहिल पठान, बीकानेर दर्पण से पवन व्यास, बीकानेर लाईव के दिलीप गुप्ता, द बीकानेर न्यूज से उमेश पुरोहित, मनोज व्यास सदस्य एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स की कार्यकारी समिति के सदस्य होंगे.

उल्लेखनीय है की बीकानेर जिले मे संचालित अन्य ऑनलाइन समाचार प्रकाशक संस्थाओं से भी संगठन से जुड़ने का आग्रह किया गया है।

[metaslider id=”68846″]
Categories:
error: Content is protected !!