बीकानेर की प्रेरणा सिंह टोक्यो में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन (KIF) के द्वारा 6वी कूडो विश्व कप का आयोजन टोक्यो जापान में किया जा रहा है जिसमें बीकानेर की बेटी प्रेरणा सिंह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कूडो एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के सचिव रेंशी प्रीतम सेन ने जानकारी देते हुए बताया की टोक्यो, जापान में छठी कूडो विश्वकप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारत से 19 सदस्य दल मुंबई से कूडो इंडिया के अध्यक्ष हांसी मेहुल वोरा के नेतृत्व में टोक्यो, जापान रवाना हुआ भारतीय टीम में राजस्थान से 4 खिलाड़ियों का चयन हुआ जिसमें जोधपुर से अरुणा पटेल, भावेश बोरना अलवर से वृंदा सोनी तथा बीकानेर से प्रेरणा सिंह महिला वर्ग में 240 पीआई केटेगरी में भाग लेंगी ।
सेन ने बताया कि पहला अवसर है जब कूडो मिक्सड मार्शल आर्ट के विश्व कप में बीकानेर से किसी का चयन हुआ प्रेरणा सिंह का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेना बीकानेर के लिए गौरव की बात है ।


प्रेरणा सिंह के चयन पर और उसकी सफलता के लिए संस्था के पदाधिकारी देवेंद्र कुमार विश्नोई, गजेंद्र सिंह राठौड़, नगेंद्र सिंह शेखावत ,श्रीभगवान मारू, सोनिका सैन, दिव्या डूंमरा, सुषमा रॉय, नीलम जोहरी, नदीम हुसैन, विजय सिंह, ब्रहम प्रकाश सरवटे, सिद्धांत जोशी, लकी शर्मा, आनंद मेहरा, अंजली व्यास तथा स्थानीय खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी है।

Categories:
error: Content is protected !!